Posts

सुनहरी धरा में शहद की संभावना भरपूर, मधुमक्खी पालन अभी भी दूर-

Image
दिलीप दवे बाड़मेर . रेतीली धरा थार में शहद उत्पादन की भी विपुल संभावना है। करीब बीस लाख हैक्टेयर में लहलहा रही फसलों के बीच बी बॉक्स लगा दिए जाए तो किसानों को अतिरिक्त आय हो सकती है। जरूरत है तो वृहद स्तर पर मधुमक्खी पालन को अपनाने की। जिले में करीब सवा लाख किसान खेती कर रहे हैं, लेकिन शहद उत्पादन करने वाले किसानों की संख्या मात्र दो-चार ही है। बाडमेर जिला कृषि में नवाचार को लेकर आगे बढ़ रहा है। नई-नई फसलों के साथ कृषि आधारित उद्योग-धंधे भी फल फूल रहे हैं। मुर्गीपालन, बकरी पालन, डेयरी सहित कई कार्य हो रहे हैं, लेकिन आसानी से होने वाला मधुमक्ख्ी पालन अभी भी थार से दूर है। हालांकि जिले में करीब सोलह लाख हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई होती है जिसमें मूंग, मोठ, तिल, बाजरा, ग्वार आदि प्रमुख है तो करीब साढ़े तीन लाख हैक्टेयर में रबी की बुवाई। रबी में जीरा, ईसबगोल, अरण्डी, सरसों, गेहूं आदि प्रमुख है। इन फसलों में परागण की प्रक्रिया होती है जिसमें मधुमक्खी, तितली आदि प्रमुख है। वहीं,बागवानी व सब्जियों का उत्पादन भी करीब बीस हजार हैक्टेयर में हो रहा है। तीन-चार जगह ही बी बॉक्स से शहद का उत्पादन...

बाड़मेर : फिर बढ़े संक्रमित, 301 नए पॉजिटिव

Image
बाड़मेर. जिले में कोविड संक्रमण कभी कम और कभी ज्यादा हो रहा है। नियंत्रण में दिख रहा कोरोना फिर बेकाबू हो जाता है। एक दिन पहले बुधवार को 188 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 301 सामने आए हैं। जबकि संक्रमण की दर वही 9-10 फीसदी के बीच ही चल रही है। वहीं दो लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई ने बताया कि जिले में 301 नए केस मिले, वहीं 306 को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले के अलग-अलग कोविड केयर सेंटर पर संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एक दिन में 100 संक्रमित मिले ज्यादा जिले में बुधवार को 188 मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग को राहत मिली थी। लेकिन एक ही दिन बाद 301 नए पॉजिटिव सामने आ गए। लेकिन राहत इस बात की है कि इनमें गंभीर मरीजों की संख्या कम है। इसलिए अधिकांश होम आइसोलेट किए गए हैं। वार रूम का संचालन कोविड-19 के बिना लक्षणों वाले मरीजो को होम आइसोलेशन के दौरान चिकित्सकीय सलाह, दवा आदि उपलब्ध कराने तथा लक्षणों वाले मरीजो को कोविड केयर सेंटर अथवा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में एम्बुलेंस के माध्यम से आवश्यक रूप से भर्ती करवाने, समुचित उपचार एवं बेड आदि को ले...

जल के अभाव में कल की संभावना मुश्किल

Image
बाड़मेर. कृषि विज्ञान केन्द्र दांता बाड़मेर की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत जीवन में जल का महत्व एवं प्रबंधन विषय पर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसको संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि जल के अभाव में कल की संभावना बडी मुश्किल है। बढ़ते मशीनीकरण युग, खेती के लिए अत्यधिक पानी के दोहन व बढती जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधन की उपलब्धता घटती जा रही है और यदि हमने इसका कुशलतम उपयोग नहीं किया तो आने वाला समय बढ़ा विकट होगा। सिंह ने कहा कि बारिश का पानी अधिक से अधिक संरक्षित करना होगा। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने कहा कि धरती पर पीने योग्य पानी मात्र तीन फीसदी है जो घटता जा रहा है। ऐसे में इसको संरक्षित करना मात्र विकल्प है। शस्य वैज्ञानिक श्याम दास ने कहा कि हमें अपने जलवायु क्षमता अनुसार का पानी, कम समय व कम समय में पकने वाली फसलों का चुनाव करना चाहिए । पशुपालन वैज्ञानिक बी. एल. डांगी ने जानवरों के लिए प्रतिदिन उपयोग होने वाले पानी खर्च का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाड़मेर जैसी जलवायु के लिए गाय, बकरी, भेड़ व मुर्गीपालन ही फ...

आमजन को नहीं चिंता करने की आवश्यकता- चौधरी

Image
बाड़मेर. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को राजकीय जिला अस्पताल बाड़मेर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों के साथ संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम पूछकर चिकित्सा सेवाओं के बारे में जाना।इसके बाद कैलाश चौधरी ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में किसी भी मरीज को चिकित्सा सेवाओं के लिए असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसके लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता के लिए आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार भी अपने स्तर पर निरंतर उत्पादन एवं आपूर्ति बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की स्थिति व कोविड-19 के लिए आवश्यक उपकरणों की जरूरत पर वह लगातार नजर बनाए हुए हैं और संसदीय क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों, कोविड सेंटरों और स्वास्थ्य केंद्रों को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आ...

कोरोनाकाल में भोजन की व्यवस्था करना सराहनीय कदम- कृषि राज्यमंत्री

Image
बाड़मेर. इस समय जबकि बाजार बंद है और कोरोना मरीजो के साथ आए परिजनों के खाने का इंतजाम पूरा नहीं हो रहा है तब मानवता को लेकर उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह-शाम भोजन पैकेट की जो व्यवस्था की है, यह सराहनीय कदम है। यह उद्गार केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व सांसद कैलाशचौधरी ने भाजपा नगर मंडल की ओर से अन्नपूर्णा रसोई के भोजन पैकेट वितरित करते हुए व्यक्त किए। नगर महामंत्री आनंद पुरोहित ने बताया कि शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी व नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंडक के नेतृत्व में बाड़मेर के चिकित्सालय में भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए खाने के पैकेट की व्यवस्था अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से की है। भाजपा जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल, केंद्रीय निशक्तजन कल्याण बोर्ड की सदस्या डॉ. प्रियंका चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पालीवाल, जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा,जिला उपाध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल,कैलाश कोटड़िया, युवा नेता रमेश सिंह ईन्दा उपस्थित रहे।नगर उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कैलाश आचार्य, नगर महामंत्री किशन बोहरा, ओ...

खनन माफिया : तहसीलदार पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, मामला दर्ज

Image
बाड़मेर पत्रिका. जिले में प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने के बावजूद भी अवैध खनन व परिवहन नहीं रुक रहा है। गिड़ा थाना क्षेत्र के लेघों की ढाणी मानपुरा के पास अवैध ग्रेवल से भरा डंपर रुकवाने के दौरान तहसीलदार पर चढ़ाने के प्रयास करने का मामला डंपर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी ने बताया कि कोविड 19 के तहत रोजमर्रा कार्य के चलते शनिवार को क्षेत्र में जा रहे थे तब एक डंपर गिड़ा से लेघो की ढाणी तरफ जा रहा था। अवैध का संदेह होने पर उसका पीछाकर रुकवाने का प्रयास किया लेकिन डंपर चालक ने सरकारी गाड़ी के आगे ब्रेक लगाकर सरकारी गाड़ी में बैठे अधिकारी व गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। सरकारी ड्राइवर की सूझबूझ के चलते गाड़ी को खेतों में होकर डंपर से आगे जाकर रुकवाया व गाड़ी के कागजात मांगे। डंपर चालक ने कागजात नहीं दिखाकर अपनी धौंस दिखाने पर उतर आया तब तहसीलदार ने गिड़ा पुलिस बुलाया। पुलिस को आते देख डंपर चलकर अपनी गाड़ी को सडक़ से नीचे उतारकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकडकर डंपर जब्त किया। गिड़...

तौउते तूफान पर राहत: ऑरेंज से अब येलो में प्रवेश, फिर भी अलर्ट मोड पर प्रशासन

Image
बाड़मेर . चक्रवती तूफाने तौउते को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी है। हालांकि तौउते तूफान को लेकर पहले दिन सोमवार को हल्का असर बाड़मेर जिले में नजर आया। देरशाम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी व बादलों के साथ झमाझम बारिश का दौर चला। मंगलवार दिनभर उमस के साथ ठण्डी हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर जिला आरेंज से येलो अलर्ट में आ गया। ऐसे में जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। ताऊते तूफान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यहां सेना, बीएसएफ, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीमों को तैनात कर अलर्ट कर दिया था। उसके अलावा सभी तहसील, ब्लॉक स्तर पर कट्रोल रूम बनाए गए है। जहां जिला प्रशासन के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे है। बीएसएफ की टीमें बॉर्डर पर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। हालांकि पहले दिन हल्की बारिश व आंधी होने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। साथ ही डिस्कॉम को कोई नुकसान नहीं है। जिला मुख्यालय पर डिस्कॉम, नगर परिषद व जिला प्रशासन का अलग-अगल कट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सिणधरी. तौ...