कोरोनाकाल में भोजन की व्यवस्था करना सराहनीय कदम- कृषि राज्यमंत्री

बाड़मेर. इस समय जबकि बाजार बंद है और कोरोना मरीजो के साथ आए परिजनों के खाने का इंतजाम पूरा नहीं हो रहा है तब मानवता को लेकर उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह-शाम भोजन पैकेट की जो व्यवस्था की है, यह सराहनीय कदम है। यह उद्गार केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व सांसद कैलाशचौधरी ने भाजपा नगर मंडल की ओर से अन्नपूर्णा रसोई के भोजन पैकेट वितरित करते हुए व्यक्त किए।

नगर महामंत्री आनंद पुरोहित ने बताया कि शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी व नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंडक के नेतृत्व में बाड़मेर के चिकित्सालय में भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए खाने के पैकेट की व्यवस्था अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से की है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल, केंद्रीय निशक्तजन कल्याण बोर्ड की सदस्या डॉ. प्रियंका चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पालीवाल, जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा,जिला उपाध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल,कैलाश कोटड़िया, युवा नेता रमेश सिंह ईन्दा उपस्थित रहे।नगर उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कैलाश आचार्य, नगर महामंत्री किशन बोहरा, ओम प्रकाश जाटोल, पूर्व आई टी संयोजक जितेन्द्र मालू, नगर मंत्री रावत प्रजापत, रामेश्वर सोनी, पार्षद व उपनेता प्रतिपक्ष हरीश सोनी, सुनील सिंघवी, भेराराम देवासी, किसन माली, शक्तिकेन्द्र संयोजक गोपाल बडारिया ने भोजन बनाने व वितरण में सहयोग किया।

नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने बताया कि ये कार्य अब आगे भी चालू रहेगा।



source https://www.patrika.com/barmer-news/arrangement-of-food-arrangements-in-the-coronasal-step-minister-of-s-6853898/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी