बाड़मेर : फिर बढ़े संक्रमित, 301 नए पॉजिटिव

बाड़मेर. जिले में कोविड संक्रमण कभी कम और कभी ज्यादा हो रहा है। नियंत्रण में दिख रहा कोरोना फिर बेकाबू हो जाता है। एक दिन पहले बुधवार को 188 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 301 सामने आए हैं। जबकि संक्रमण की दर वही 9-10 फीसदी के बीच ही चल रही है। वहीं दो लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई ने बताया कि जिले में 301 नए केस मिले, वहीं 306 को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले के अलग-अलग कोविड केयर सेंटर पर संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
एक दिन में 100 संक्रमित मिले ज्यादा
जिले में बुधवार को 188 मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग को राहत मिली थी। लेकिन एक ही दिन बाद 301 नए पॉजिटिव सामने आ गए। लेकिन राहत इस बात की है कि इनमें गंभीर मरीजों की संख्या कम है। इसलिए अधिकांश होम आइसोलेट किए गए हैं।
वार रूम का संचालन
कोविड-19 के बिना लक्षणों वाले मरीजो को होम आइसोलेशन के दौरान चिकित्सकीय सलाह, दवा आदि उपलब्ध कराने तथा लक्षणों वाले मरीजो को कोविड केयर सेंटर अथवा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में एम्बुलेंस के माध्यम से आवश्यक रूप से भर्ती करवाने, समुचित उपचार एवं बेड आदि को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा डेडिकेटेड अस्पताल में जिला स्तरीय वॉर रूम संचालित किया जा रहा है। यहां का दूरभाष नंबर सी.एम. हेल्पलाइन 181 एवं स्थानीय फोन नम्बर 02982-230008 है। जरूरत पर यहां सम्पर्क किया जा सकता है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-covid-positive-n-death-raising-6855283/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी