Posts

आरएएस-प्री परीक्षा: बाड़मेर से 26 को रोडवेज की नि:शुल्क बसों का होगा संचालन

Image
बाड़मेर। प्रदेश में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली आरएएस प्री परीक्षा के लिए बाड़मेर से विभिन्न 12 रूट एवं बालोतरा से 8 रूट पर रोडवेज बसों का नि:शुल्क संचालन किया जाएगा। आगार प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि 26 अक्टूबर को केन्द्रीय बस स्टैंड से जयपुर के लिए प्रात: 9, अजमेर के लिए प्रात: 10 बजे, झुंझुंनू के लिए दोपहर 3 बजे, कोटा दोपहर 12 बजे, बांसवाड़ा प्रात: 8 बजे, बीकानेर दोपहर 12 बजे, राजसमन्द दोपहर 2 बजे, उदयपुर प्रात: 8 बजे, भरतपुर प्रात: 9 बजे, चूरू दोपहर 3 बजे, गंगानगर प्रात: 11 बजे तथा डूंगरपुर के लिए प्रात: 5.45 एवं प्रात: 7 बजे नि:शुल्क बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी बसों की जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 02982-220199 एवं मोबाइल नम्बर 9549653283 पर संपर्क कर सकते है। बालोतरा में न्यू बस स्टैंड से चलेगी बसें इसी प्रकार 26 अक्टूबर को न्यू बस स्टैंड बालोतरा से जयपुर दोपहर 1 बजे, अजमेर शाम 4 बजे, उदयपुर शाम 5 बजे, बीकानेर दोपहर 12 बजे, बांसवाड़ा प्रात: 10 बजे, डूंगरपुर दोपहर 1 बजे, सीकर एवं गंगानगर के लिए दोपहर 2 बजे नि:शुल्क रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।ज...

रेतीले धोरों पर उगने वाली सेवण घास का अस्तित्व खतरे में, आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

Image
बाड़मेर भारत-पाक बॉर्डर के रेतीले धोरों पर लहराने वाली सेवण घास का अस्तित्व खतरे में है। पश्चिमी सरहद के बाड़मेर, जैसलमेर में अधिक मात्रा में होने वाली से सेवण घास को किंग ऑफ डेजर्ट के नाम पहचाना जाता है, लेकिन धीरे-धीरे सरकारी संरक्षण नहीं मिलने पर यह घास खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में पशुधन पर निर्भर पशुपालकों को चिंता सता रही है। बाड़मेर जिले में वर्तमान में 55 लाख से अधिक दुधारु पशुधन है। बॉर्डर क्षेत्र के बाशिदों के लिए पशुधन ही आजीविका का बड़ा साधन है। साथ ही पशुधन रेतीले धोरों पर उगने वाली घास पर निर्भर रहता है, जिसमें सर्वाधिक सेवण घास महत्व रखती है। शोध में यह कारण भी पांच साल पहले अनुसंधान संस्थान कोजरी के शोध में सामने आया था कि इंदिरा गांधी नहर आने के बाद मिट्टी आद्र्र हो गई। साथ ही ट्रेक्टर चलने से सेवण का पौधा जड़ से उखडऩे लगा था। साथ ही पश्चिमी सरहद पर लगातार अकाल होने से पशुओं ने ज्यादा चराई की गई। हालांकि उसके बाद कोई शोध नहीं किया गया। किंग ऑफ डेेजर्ट नाम से प्रसिद्ध रेगिस्तान में वनस्पति बहुत कम मिलती है जो भी होती है, वह कंटीली होती है। पोषण लायक वनस्पति न...

इस दिवाली बाड़मेर में चलेंगे ग्रीन पटाखे, माहौल में बिखरेगी खुशबू

Image
बाड़मेर. कोविड के कारण पिछली बार दिवाली पर पटाखे चलाने पर रोक लगी थी। हालांकि इस बार भी आदेश जा चुके थे कि पटाखें नहीं चला सकते हैं और कोरोना के कारण प्रतिबंध रहेगा। इस बीच सरकार ने ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है। हालांकि यह भी केवल दो घंटे के लिए मिली है, जो रात को 8 से 10 बजे तक दिवाली पर होगी। बच्चे पटाखे चलाने को लेकर उत्सुक है और इस बार केवल ग्रीन पटाखे चलेंगे। वहीं होलसेल और खुदरा व्यापारी भी खुश है कि इस बार पटाखे चलाने की अनुमति मिली है। बाड़मेर जिले में भी ग्रीन पटाखों के बाजार सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले में बाड़मेर शहर सहित बालोतरा व जहां पर ज्यादा भीड़-भाड़ रहती है ऐसे स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। बाड़मेर में स्थानीय निकाय की ओर से लॉटरी निकलाते हुए ग्रीन पटाखों के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। पटाखा बाजार शहर के आदर्श स्टेडियम में लगेगा। जहां पर कुल 50 दुकानें लगेंगी। इसके लिए लाटरी के आवेदन 25 अक्टूबर तक होंगे। क्या है ग्रीन पटाखे, कैस सामान्य से अलग ग्रीन पटाखे कई मायानों में सामान्य चलाए जाने वाले क्रेकर्स से अलग है। राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिक...

स्टेशन-स्टेशन से बोले यात्री- शुरू करो जल्दी मालाणी

Image
बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर-जोधपुर-जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली मालाणी एक्सप्रेस को पुन: प्रारंभ करने की मांग जोर पकडऩे लगी है। यात्रियों ने भी अब इसको तुरंत शुरू करवाने की मांग की है तो इधर ट्वीटर और सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस मांग को रेल मंत्रालय, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री और अन्यत्र पहुंचाकर रेल प्रारंभ करने की मांग कर रहे है। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आए यात्री भवानी, शैतानसिंह, अंकित, मुरीद खान और हसनखां ने कहा कि मालाणी एक्सपे्रस बाड़मेर के लिए समयानुकूल और व्यवस्थित रेल रही है। इस रेल को शुरू किया जाए तो बाड़मेर से शाम को रवाना होकर रात को जोधपुर कर्मचारी पहुंच सकते है। कर्मचारियों के लिए ड्युटी खत्म होने के बाद बाड़मेर से जाने के लिए यह अच्छी रेल रही है। जयपुर जाने वालों को सुबह पहुंचा देती है और दिल्ली तक भी दोपहर तक पहुंचने से यह समय के हिसाब से सबसे बेहतरीन रेल बाड़मेर के लिए थी,इसको पुन: प्रारंभ करना चाहिए। बायतु - उत्तरलाई .- पूरे क्षेत्र के लिए एकमात्र लाईफ ट्रेन मालानी एक्सप्रेस को बंद कर देने से बायतु व उत्तरलाई क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन में बड़ी परेशानी खड़ी ह...

ये लोग पीते है इतना खारा पानी, जो जानवर भी नहीं चखे

Image
ये लोग पीते है इतना खारा पानी, जो जानवर भी नहीं चखे - उम्र गुजार दी तेरे वादों पर, कैसे ऐतबार करें अब बातों पर... लगातार.... बाड़मेर पत्रिका. पत्ते का पार की नबीयत की उम्र 74 साल है और उसके पास खड़ी होकर बात कर रही रुखसार ने 80 की। अब दोनों के लिए सिर पर मटकी उठाना संभव नहीं है लेकिन नबीयत कहती है जब तक ताकत थी..मीलों पानी लाने में ही उम्र गुजर गई। हर बार वोट देने जाते तो यह कहा जाता कि पानी रो प्रबंध थीसै रो... हमकी सरकार आवते ही मीठो पाणी घरां तक पुगसै.. उम्र बीती री..हमै म्हनै तो सैंग कूड़ा लगै..पाणी भीख खारो जैर आएं (खारा जहर से भी बदत्तर) है। दरअसल बाड़मेर जैसलमेर के 74 गांवों को इस इलाके में बदइंतजामियों का दौर आजादी के करीब 75 साल से ऐसा ही है। इंदिरा गांधी नहर जैसलमेर में 1980 के दौर में आ गई और आगे गडरारोड़ तक लाना था,लेकिन वर्ष 2005-06 में रोक दी गई। नर्मदा नहर 2008 में बाड़मेर में प्रवेश कर गई लेकिन गडरारोड़ और आगे के इलाके में अभी भी दूर की कौड़ी है। पानी की इन योजनाओं के कछुआ से भी कम रफ्तार से चलने का हर बार कारण बजट की कमी रहा है। बंधड़ा के रूपसिंह कहते है कि मैने ...

थारनगरी में छह करोड़ से बनेंगी 21 किमी सडक़ें, मिलेगी सुविधा

Image
बाड़मेर. दीपावली के मौके पर बाड़मेर शहरवासियों को राज्य सरकार ने सडक़ों की सौगात देते हुए वित्तीय स्वीकृति दी है।बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को क्रियान्वित करते हुए शहर में 21 किलोमीटर सडकों के लिए 6 करोड़ के नवीनीकरण के कार्यो की स्वीकृति मिली है। जैन ने बताया कि जयपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मिलकर उक्त स्वीकृतियां जारी करने का आग्रह किया था जिस पर अब स्वीकृति मिली है मिलेगी सुविधा- बाड़मेर शहर में छह करोड़ से सडक़ों का निर्माण होने पर लगभग पूरे शहर में सडक़ों की स्थिति सुधर जाएगी। आमजन को इससे बेहतर सुविधा मिलेगी।- मेवाराम जैन विधायक बाड़मेर यहां बनेंगी सडक़ें- स्टेडियम गेट (80 फीट) से एनएच 68 तक व सिटी सेंटर से पानी की टंकी तक -1.10 करोड़- एनएच 68 से टाउनशिप होते हुए जटिया छात्रावास तक -70 लाख- मैन चौहटन रोड से प्रतापजी की प्रोल -23 लाख- कलक्टर आवास से तनसिंह सर्कल से पनघट रोडचौक तक- 50 लाख- बॉर्डर होम गार्ड से हिंगलाज मंदिर से गेहूं रोड तक -39 लाख- नवले की चक्की से माता राणी भटियाणी मंदिर तक - 44 लाख- मंसुरिया कॉलोनी में रमेश कुमार के मकान से ...

‘स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए बिना देश नहीं हो सकता आत्मनिर्भर’

Image
बाड़मेर. स्वदेशी जागरण मंच बाड़मेर का जिला सम्मेलन खेतेश्वर भवन में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन कश्मीरीलाल, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय कृषि प्रमुख भागीरथ चौधरी, प्रान्त संघर्ष वाहिनी सह प्रमुख डॉ. महेश श्रीमाली, प्रांत कृषि प्रकोष्ठ प्रमुख प्रो. डी. कुमार, भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष दलाराम चौधरी, जिला प्रचार प्रचारक तरुण कुमार के सानिध्य में हुआ। अध्यक्षता एडवोकेट अमृतलाल जैन ने की। जिला संयोजक समुंदर सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए सभी वस्तुओं, सेवाओं का उत्पादन देश में होने पर देशवासियों के लिए रोजगार का सर्जन, नियमित आय की प्राप्ति और सरकार को कर राजस्व में वृद्धि होगी। कश्मीरीलाल ने देश के युवाओं के लिए रोजगार, कृषि, उद्यमों के संरक्षण की बात कहते हुए चीन के माल के लिए ना भाई ना कहने का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भारत के आत्म निर्भर बनने, गरीबी से मुक्त करने, सभी को रोजगार व गांवों के विकास का जो संकल्प है, वह संकल्प जब तक पूरा नहीं होगा तब तक हम स्वदेशी वस्तुओं को नहीं अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि बाजार में सामान खरीदते समय सामान ...