आरएएस-प्री परीक्षा: बाड़मेर से 26 को रोडवेज की नि:शुल्क बसों का होगा संचालन

बाड़मेर। प्रदेश में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली आरएएस प्री परीक्षा के लिए बाड़मेर से विभिन्न 12 रूट एवं बालोतरा से 8 रूट पर रोडवेज बसों का नि:शुल्क संचालन किया जाएगा।
आगार प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि 26 अक्टूबर को केन्द्रीय बस स्टैंड से जयपुर के लिए प्रात: 9, अजमेर के लिए प्रात: 10 बजे, झुंझुंनू के लिए दोपहर 3 बजे, कोटा दोपहर 12 बजे, बांसवाड़ा प्रात: 8 बजे, बीकानेर दोपहर 12 बजे, राजसमन्द दोपहर 2 बजे, उदयपुर प्रात: 8 बजे, भरतपुर प्रात: 9 बजे, चूरू दोपहर 3 बजे, गंगानगर प्रात: 11 बजे तथा डूंगरपुर के लिए प्रात: 5.45 एवं प्रात: 7 बजे नि:शुल्क बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी बसों की जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 02982-220199 एवं मोबाइल नम्बर 9549653283 पर संपर्क कर सकते है।
बालोतरा में न्यू बस स्टैंड से चलेगी बसें
इसी प्रकार 26 अक्टूबर को न्यू बस स्टैंड बालोतरा से जयपुर दोपहर 1 बजे, अजमेर शाम 4 बजे, उदयपुर शाम 5 बजे, बीकानेर दोपहर 12 बजे, बांसवाड़ा प्रात: 10 बजे, डूंगरपुर दोपहर 1 बजे, सीकर एवं गंगानगर के लिए दोपहर 2 बजे नि:शुल्क रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 9414531957 तथा 9549653283 पर संपर्क कर सकेंगे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/roadways-bus-stand-1-7141684/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी