दर्दनाक हादसा : आटा चक्की में करंट, पिता-पुत्री सहित चार की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बाड़मेर/शिव। आरंग ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रामदेवपुरा में शुक्रवार देर शाम आटा चक्की में करंट आने से चार जनों की मौत हो गई। चारों एक ही परिवार के है। दिल दहलनाने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में दो मासूम भाई शामिल है। करंट से हादसे के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करवा दी गई।

पुलिस के अनुसार रामदेवपुरा निवासी छैलूकंवर (23) पत्नी अर्जुनसिंह अपने घर में आटे की चक्की को चालू करते समय करंट आ गया। विवाहिता के साथ करंट में उसके दो बच्चे जसू ( 3 ) व प्रताप (1) भी चपेट में आ गए। करंट लगने पर महिला के के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता हठेसिंह (55 ) पहुंचे। पिता ने पुत्री व बच्चों को दूर करने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान महिला के पिता खुद करंट की चपेट में आ गए। इसके कारण चारों की मौत हो गई।

चीख पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, पुलिस उपाधीक्षक अनिल सारण और थानाधिकारी चुन्नीलाल बिश्नोई सहित कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस जाब्ते के साथ ग्रामीणों की भीड़ रही। मृतकों के शव घटना स्थल पर ही है।

यह भी पढ़ें : जिला न्यायालय के बाहर सीएम के पोस्टर फाड़े, ज्ञापन सौंपा

पुत्री की मदद को आए थे पिता: परिजनों के अनुसार छैलूकंवर की सास का कुछ समय पहले ही निधन हुआ था। ससुर का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। पति अर्जुनसिंह अपने साले के उपचार के लिए चार-पांच दिन पूर्व दिल्ली गए थे। छैलू कंवर के पिता सरगिला (गडरा रोड) निवासी हठेसिंह पुत्री की मदद के लिए के लिए यहां रामदेवपुरा उसके ससुराल आए हुए थे।

यह भी पढ़ें : सवा साल बाद लड्डू गोपाल ‘आजाद’, भक्तों में उल्लास, जानिए क्या है मामला

एक-एक करके आए चपेट में: आशंका जताई जा रही है कि महिला जब आटा चक्की चालू कर रही थी, उसी समय करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान दोनों छोटे बच्चे पास में ही थे, वे भी मां के चपेट में आने पर दोनों को भी करंट लग गया। तीनों वहां से दूर नहीं हो पा रहे थे। चिल्लाने पर महिला के पिता दौडकऱ पहुंचे और जल्दबाजी में बचाने के प्रयास में खुद भी करंट के कारण चिपक गए। हादसे में चारों की मौत हो गई।



source https://www.patrika.com/barmer-news/four-people-died-due-to-electrocution-in-flour-mill-in-barmer-rajasthan-8465425/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज