पहला पग का आयोजन, कड़ी परीक्षा से गुजरे एनसीसी छात्र

पहला पग का आयोजन, कड़ी परीक्षा से गुजरे एनसीसी छात्र

बाड़मेर. राजकीय पीजी कॉलेज के प्रेरणा कक्ष में नवप्रवेशित एनसीसी कैडेट्स, एयर रोवर स्काउट्स और ग्रामीण रेंजर्स के लिए पहला पग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थी को अलग-अलग परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। परेड टेस्ट, साक्षात्कार, लिखित परीक्षा, डब्लूटी और ओटी टेस्ट के बाद में पहला पग के विजेता का चयन किया गया। इसमें एनसीसी एसडी में रूपसिंह, एनसीसी एसडब्ल्यू में पूरों कुमारी, एयर रोवर स्काउट में जुंजाराम और ग्रामीण रेंजर में शोभना चौधरी विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं के परखने का कार्य पूर्व एसयूओ महेंद्र, राहुल, प्रकाश सेन, देवेंद्र और किशोर कुमार ने किया। एनसीसी अधिकारी और एयर रोवर लीडर आदर्श किशोर ने बताया कि एक-एक विद्यार्थी की प्रतिभा को परखना और निखारना मूल कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रियंका दुलार, लक्ष्मी सारण, भूराराम, जुंजाराम, शारदा आदि ने अनुभव साझा किए। संचालन प्रकाश चौधरी ने किया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/organized-the-first-step-ncc-students-passed-the-tough-examination-7855510/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज