बाड़मेर में शराब दुकानों से विभाग को मिला 202 करोड़ का राजस्व

बाड़मेर. जिला आबकारी विभाग की ओर से शराब की दुकानों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुज्ञापत्र जारी किए जाने के लिए दो चरणों में ई-नीमाली के जरिए बोली प्रक्रिया सम्पन्न हुई। साथ ही जिले की 15 दुकानों का बोलीदाताओं की ओर से बेकआउट होने के कारण पुन: ऑक्शन होगा। उनके लिए अब दुबारा बुधवार को ई-नीलामी के जरिए बोली प्रक्रिया होगी।

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत बाड़मेर जिले की 198 दुकानों के आबकारी बंदोबस्त के लिए देशी, विदेशी, मदिरा एवं बीयर की कम्पोजिट रिटेल ऑफ दुकानों के अनुज्ञापत्र के लिए ई-नीलामी के जरिए हुई। यहां बाड़मेर जिले में अब तक प्रथम व द्वितीय चरण के तहत ई-नीलामी के जरिए 174 मदिरा दुकानों के सफल बोली प्रक्रिया सम्पन्न हुई। बोलीकर्ताओं की ओर से निर्धारित धरोहर राशि जमा हो चुकी है।


दो चरणों में आए थे 619 आवेदन

प्रथम फेज व द्वितीय फेज में ई-नीलामी के लिए कुल 619 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन शुल्क के नाम पर विभाग को तीन करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक आबकारी विभाग को 202 करोड़ 81 लाख रुपए का राजस्व अर्जित हुआ है।


इन दुकानों का नहीं हुआ ऑक्शन

बाड़मेर जिले में थोब, शिव, कवास, जैसिंधर स्टेशन, लीलसर, नवातला, खारापार, पचपदरा, आदर्श चवा, भाडण्खा, मतासर, मोखाब, मेहलू, राणासर कल्ला, नेतराड़, धारणा, सिणधरी चारणान, कांखी, काठाड़ी, कुशीप, मेली, थापन की दुकानों के लिए पुन: ऑक्शन होगा।


- 202 करोड़ का राजस्व मिला

बाड़मेर जिले में अब तक ई-नीलामी के जरिए 198 दुकानों में से 174 दुकानों की सफल बोली प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। शराब दुकानों से अब तक विभाग को 202.81 करोड़ का राजस्व मिला है। शेष 22 दुकानों का पुन: ऑक्शन बुधवार को निकाला जाएगा। - देवेन्द्र दसोरा, जिला आबकारी अधिकारी, बाड़मेर
---



source https://www.patrika.com/barmer-news/department-gets-revenue-of-202-crores-from-liquor-shops-in-barmer-6761864/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज