क्वारंटीन सेंटर फिर होंगे तैयार, बाड़मेर में रात 10 बजे बाद नहीं खुलेगी दुकानें

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच के बीच फिर से गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। साथ ही बाहर से आने वाले संदिग्ध और कोरोना संक्रमितों को क्वारंटीन करने के लिए सेंटर पर फिर से व्यवस्था जुटाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
बाड़मेर में संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्टर विश्राम मीणा ने बाड़मेर व बालोतरा में नमूने बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दोनों स्थानों पर 400-400 नमूने लेकर जांच करवाई जाए। साथ ही नई गाइडलाइन की पालना को लेकर चर्चा की गई।
बाड़मेर में एक क्वारंटीन सेंटर की तैयारी
चिकित्सा विभाग ने बाड़मेर शहर में आईटीआई परिसर में बाहर से आने वाले संक्रमितों व संदिग्धों को क्वारंटीन करने के लिए तैयारी शुरू की है। यहां पर अन्य राज्यों से आने वालों को रखा जाएगा।
रात 10 बजे बाद नहीं खुलेगी दुकानें
बाड़मेर में अब रात 10 बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेगी। साथ ही दुकानदरों को नो-मास्क, नो सर्विस नियम की पालना करनी होगी। बिना मास्क आने वाले ग्राहक को सामान नहीं देना होगा।
टीकाकरण में लाई जाएगी तेजी
कलक्टर ने अधिकारियों के साथ टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तहत दूसरी डोज में अपेक्षानुरूप उपलब्धि हासिल नहीं हो रही है। उन्होंने दूसरी डोज से वंचित सभी हेल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 दिन में टीका लगाने के निर्देश दिए। कार्मिकों द्वारा दूसरी डोज नहीं लगाने पर संबंधित विभाग के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
क्वारंटीन सेंटर की तैयारी पर चर्चा
बाड़मेर में आईटीआई परिसर में क्वारंटीन सेंटर फिर से शुरू करने की तैयारी पर चर्चा की गई है। यहां पर अन्य राज्यों से आने वाले संक्रमित व संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा।
बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-corona-positive-6762055/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज