दिनदहाड़े बैंक में ग्राहक से तीस हजार की लूट, बैग लेकर भागे लूटेरे
सिणधरी,बाड़मेर. बाड़मेर जिले के सिणधरी कस्बे में गुरुवार दोपहर को दिन दहाड़े एसबीआइ बैंक शाखा में 3 जनों ने मिलकर एक व्यक्ति से तीस हजार रुपए लूट लिए। उन्होंने बैग पर चाकू मार व्यक्ति से छीना और लेकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो युवक व एक युवती मिलकर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चोखाराम पुत्र चेतनराम निवासी निम्बली, सिणधरीबैंक से रुपए लेने आया था। रुपए लेने के बाद वह बैंक में लगी ऑटोमेटिक पासबुक प्रिटिंग मशीन पर पासबुक्स में एंट्री करवा रहा था। इस दौरान दो युवक व एक युवती पास में खड़े थे। उसमें एक जने से रुपए से भरे बैग पर चाकू से हमला किया और व्यक्ति से छीन लिया। अचानक हुई घटना को जब तक व्यक्ति समझ पाता तब तक युवक व युवती रुपए का बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस की दी तो मौके पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
source https://www.patrika.com/barmer-news/thirty-thousand-looted-from-customer-in-broad-daylight-robbed-with-ba-6699852/
Comments
Post a Comment