पुलिस अधिकारी के साथ लूट की वारदात की कोशिश

बाड़मेर में चोरों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं गुरुवार को बाड़मेर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर लगे एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने के लिए पहुंचे एक पुलिस अधिकारी के साथ लूट करने का प्रयास किया गया

हालांकि पुलिस अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए इस लूट की वारदात को नाकाम कर दिया वही चोर को रंगे हाथों पकड़ कर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बाड़मेर पुलिस एसआई सोनाराम चौधरी ने बताया कि सुबह मैं कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एटीएम में पैसे निकालने के लिए अपना पर्स बाहर निकाल कर एक हाथ में एटीएम और दूसरे में अपना पर्स लेकर बैठा था

तभी पीछे से एक चोर ने मेरे हाथ से पर्स छीनकर भागने का प्रयास किया हालांकि मैंने उसे पकड़ लिया और उसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को फोन करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया है जहां पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/attempted-robbery-with-a-police-officer-6592175/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी