6.01 करोड़ ग्रामीण घरों में नल के माध्यम से मिल रहा पीने योग्य पानी- चौधरी


बाड़मेर. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को बाड़मेर में भारतीय जलदाय मजदूर संघ के चतुर्थ जिला अधिवेशन में भाग लिया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर नल से जल के सपने को साकार करने में जलदाय विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक देश में 278 लाख घरों को नल जल कनेक्शन मिल चुका है। फिलहाल देश के 6.01 करोड़ ग्रामीण घरों में नल के माध्यम से पीने योग्य पानी मिल रहा है। देश भर में 18 जिलों ने सभी घरों में नल जल कनेक्शन प्रदान किए हैं।

जल शक्ति मंत्रालय देश के प्रत्येक ग्रामीण घर में नल जल कनेक्शन के माध्यम से नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्यों के साथ साझेदारी में जल जीवन मिशन को 2024 तक लागू करने में जुटा है।

चौधरी ने किसान आंदोलन के मुद्दे कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दे का समाधान करने के लिए अब विभिन्न किसान संगठनों के साथ अनौपचारिक वार्ता कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान इन कानूनों को निरस्त करने या वापस लेने पर जोर नहीं दें। सरकार ने इन्हें किसानों के फायदे के लिए लागू ही किया है। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने तीनों कृषि कानूनों को लाभकारी बताते हुए किसानों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया।

भविष्य में भी विधिवत जारी रहेगी एमएसपी व्यवस्था- कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हम लिखित में देंगे कि जिस तरह अभी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) की व्यवस्था जारी है, वह भविष्य में भी जारी रहेगी। इस बारे में किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।

पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस को दिखाया आईना- चौधरी ने कहा कि पंचायतीराज चुनावों के परिणाम में उम्मीद से बढक़र कांग्रेस की ओर से सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद जनता ने राज्य सरकार को आईना दिखाया। परिणाम ने स्थिति साफ कर दी कि गांव की सरताज प्रदेश में भाजपा ही है। भाजपा ने प्रदेश चुनाव जीत कर यह मिथक तोड दिया कि सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव में बड़ा फायदा होता है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/6-01-crore-rural-households-getting-potable-water-through-tap-chaudha-6582483/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज