आपको पता ही नहीं....बाड़मेर में ' पेट्रोल ' के दाम ने लगा दी सैंचुरी
बाड़मेर. पेट्रोल के चढ़ते दाम अब शतक को पार कर रहे हैं। बाड़मेर में पावर पेट्रोल के दाम बुधवार को 101.29 रुपए प्रति लीटर हो गए। हालांकि सामान्य पेट्रोल के दाम भी सैंचुरी लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। यह पेट्रोल भी अब प्रति लीटर तीन के अंक से मात्र दो-तीन रुपए ही दूर है। पावर और सामान्य पेट्रोल के दाम में दो-तीन रुपए का अंतर रहता है। कई वाहन चालक अपने वाहन में पावर पेट्रोल ही भरवाते हैं, जिससे वाहन की बेहतर रफ्तार मिलती है और कई अन्य फायदे भी हैं। यह सामान्य पेट्रोल से कुछ रुपए ज्यादा के दाम पर मिलता है। अब यह पेट्रोल 100 के आंकड़े को पार कर चुका है। पेट्रोल के भाव काट रहे जेब पेट्रोल के बढ़ते दाम से आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। 100 रुपए प्रति लीटर के आसपास मिल रहा दुपहिया वाहन का ईंधन नियमित रूप से आवाजाही करने वालों के लिए अब परेशानी बनने लगा है। लीटर नहीं, अब रुपयों में भरवाते हैं पेट्रोल पम्प पर आने वाले अधिकांश दुपहिया वाहन चालक लीटर के अनुसार पेट्रोल नहीं भरवाते हैं। इसलिए पेट्रोल में प्रति लीटर कितने रुपए बढ़े, इसका पता ही नहीं चलता है। बस रुपए दिए और पेट्रोल भरवा लिया और...