Posts

अब नहीं खींचना पड़ेगा दूसरी मंजिल तक स्ट्रेचर, मरीजों और परिजनों को मिली राहत

Image
राजकीय अस्पताल की न्यू टीचिंग बिल्डिंग की लिफ्ट शुरू 90 बेड के वार्ड के मरीजों को मिलेगी सुविधा बाड़मेर राजकीय अस्पताल के न्यू टीचिंग बिल्डिंग में स्थापित लिफ्ट को शुरू कर दिया गया है। साथ ही मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए यहां पर अटेंडर भी लगाया गया है। इससे अब इस इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने 90 बेड के वार्ड में मरीज को भर्ती करने पर परिजन रैम्प से स्ट्रेचर खींचकर ऊपर पहुंचते थे। इसी तरह डिस्चार्ज करने पर भी यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। कुछ ऐसी ही स्थिति पहली मंजिल पर जाने वाले मरीजों के लिए थी। इस बिल्डिंग के प्रथम तल पर ओपीडी, सेंट्रल लैब के अलावा कार्यालय भी है। अब लिफ्ट शुरू कर देने से आने-जाने में सुविधा मिलेगी। लिफ्ट संचालन के लिए लगाया अटेंडर अस्पताल में लिफ्ट लगाने के बाद भी उसे शुरू नहीं करने को लेकर राजस्थान पत्रिका ने मरीजों और परिजनों की पीड़ा को उजागर करते हुए सिलसिलेवार खबरों का प्रकाशन किया था। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट को शुरू कर दिया। लेकिन अटेंडर नहीं ...

इस मेले में मिलेंगे 7 किलोग्राम चांदी के पुरस्कार, जानें राजस्थान में कहां लगा है ये अनोखा मेला

Image
Rajasthan News: श्रीमल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा अब परवान पर है। मेले में रविवार को घुड़दौड़ सहित आकर्षक प्रतियोगिताएं होगी। पूर्व सांसद गजसिंह रविवार को यहां आएंगे। घोड़ों को लेकर आकर्षक प्रतियोगिताएं होगी। तिलवाड़ा मेले में रौनक जमी हुई है। मेले में अब तक 1852 घोड़े, 450 ऊंट व 55 गोवंश पहुंच चुके हैं। व्यापारियाें का दिन खरीदारी में बीत रहा है। हजारों की संख्या में लोग मेले को देखने पहुंच रहे हैं। पशुओं के करतब, चाल और दौड़ को लेकर उत्साह बना हुआ है। हाट बाजार में भी लोग खरीदारी में है। विभाग ने करवाई प्रतियोगिताएं जसोल माता राणी भटियाणी ट्रस्ट के हरीशचंद्रसिंह ने बताया कि पूर्व सांसद गजसिंह तिलवाड़ा मेले में रविवार को पहुंचेंगे। उनके आतिथ्य में पशु प्रतियोगिताएं होगी। शनिवार को नर मादा ऊंट की सवारी, ऊंटनी की दूध, शृंगार, पशु दांत व नस्ल समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। मेले में पशुपालन सामग्री, घरेलू सामग्री सहित अस्थायी होटल-रेस्टारेंट मनोरंजन की करीब 165 दुकानें लगी हुई हैं। श्री मल्लीनाथ पशु मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र...

Lok Sabha Election 2024 : ​​​​​राजस्थान की हॉट सीट बनी बाड़मेर के लिए कांग्रेस-भाजपा ने बनाया 'सुपर स्टार' प्लान

Image
Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी बाड़मेर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन रही है। दोनों ही मुख्य दल यहां स्टार नहीं अब सुपर स्टार बुलाने की तैयारी में हैं। भाजपा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो बाड़मेर आएंगे ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ तीनों को ही बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की सभाओं में बुलाने की कवायद हो रही है। महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। बाड़मेर में यह सभाएं बाड़मेर और बालोतरा में होने की ज्यादा संभावनाएं हैं। कांग्रेस : कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट नामांकन रैली में आ चुके हैं। अब यहां पर स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी को लाने के लिए तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस यहां पर भाजपा की प्रधानमंत्री की रैली के जवाब में यह रैली करने की तैयारी में है। सिने स्टार पर विचार अभी तक सिने स्टार को बाड़मेर लाने का प्लान नहीं है, लेकिन सन्नी देओल का 2019 के चुनावों में प्रभाव रहने के बाद में अब फिर से यहां रोड शो में सिने स्टार को लाया जा सकता है। वि...

नामांकन रैली में गरजे रविंद्र सिंह भाटी, बिना नाम लिए डोटासरा पर बरसे, कह दी ऐसी बड़ी बात

Image
Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में गुरुवार को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) की नामांकन रैली हुई। रैली में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। शिव विधायक रविंद्रसिंह ने कहा कि आप लोगों का विश्वास देखकर मेरी हिम्मत बढ़ी है। सर्व समाज और 36 कौम के आदेशानुसार चुनाव का फैसला किया। कल्याणपुर से यात्रा की शुरुआत की। अलग-अलग जगहों पर गया। वहां पर लोगों से मिला, सभी ने अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान देखने में आया कि देश में सबसे ज्यादा पिछड़ा बाड़मेर-जैसलमेर और बालोतरा है। उन्होंने कहा कि यहां एक दिन पहले हुई सभा में कई वक्ताओं ने मुझे लेकर कहा कि रविंद्रसिंह का विजन क्या है? कोई तो नाचते दिखे। इससे युवाओं का क्या संदेश देना चाहते हैं। लोगों के सपनों को सच करने की मेरी विचारधारा है। पिछड़ लोगों को मुख्यधारा में लाने की विचारधारा है। इसके साथ शिक्षा, स्कूल, अस्पताल आदि जहां नहीं है, वहां तक ये सुविधाएं पहुंचना मेरी विचाराधारा है। क्या कहा था डोटासरा ने आपको बता दें कि कांग्रेसी प्रत्याशी उम्...

राजस्थान का दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला तय, निर्दलीय ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद

Image
बाड़मेर। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में शिव से विधायक और प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी की नामांकन रैली में जुटी भीड़ के बाद बाड़मेर में त्रिकोणीय संघर्ष स्पष्ट हो गया। 24 घंटे पहले कांग्रेस प्रत्याशी की इसी जगह हुई रैली और निर्दलीय की रैली के समर्थन में जुटी भीड़ टक्कर की रही। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए गुरुवार को अंतिम दिन था। पहले भाजपा की ओर से नामांकन रैली हुई। इस रैली में भाजपा ने जितनी भीड़ जुटाई थी उसके मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी की 3 अप्रेल को हुई रैली में भीड़ पहुंचने से कांग्रेस उत्साहित थी। कांग्रेस की सफल रैली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित सभी को प्रफुल्लित किया। निर्दलीय ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में हुई बड़ी रैली ने अब कांग्रेस-भाजपा दोनों की नींद उड़ा दी है। दोनों ही मुख्य दल इस सीट पर अपने समीकरण बनने- बिगड़ने के गणित का आंकलन करने लगे है। नामांकन वापसी पर नजर नामांकन दाखिल करने के बाद अब तीन दिन तक नामांकन वापसी का समय है। इस समय में मान मनोव्वल, अंतिम प्रयास, र...

CAA मिला गया लेकिन 2018 से बंद है यह रेल सेवा....लोग बोले पांवों पर चलकर आ जाएंगे वीजा दे दो

Image
Thar Express : नागरिकता संशोधन अधिनयिम 2019 के संशोधन ने पाकिस्तान से आने वाले हिन्दुओं के लिए नागरिकता का रास्ता तो खोल दिया लेकिन 2018 में बंद हुुआ भारत आने का मार्ग नहीं खुलने से उनके मन में टीस है। 2018 से लगातार मांग कर रहे है कि थार एक्सपे्रस को वापिस शुुरू किया जाए। बाड़मेर-जैसलमेर में एक लाख से अधिक पाक विस्थापित परिवार रहते है। बाड़मेर से पाकिस्तान के बीच में थार एक्सप्रेस का संचालन 2006 में प्रारंभ किया गया था। यह रेल जोधपुर से रवाना होकर कराची तक जाती थी।। 41 साल बाद रेल को प्रारंभ किया गया था। इस रेल से हर हफ्ते सात से आठ सौ लोग सफर कर रहे थे। पाक विस्थापित परिवार जिनका भारत-पाकिस्तान दोनों ओर नाता है,उनके लिए यह रिश्तों की रेल कही जाती थी। पुलवामा के बाद बंद 2018 में पुलवामा हमले के बाद में दोनों देशों के बीच में तनाव बढ़ा और इस रेल को बंद कर दिया गया। तब से यह रेलमार्ग बंद है। बाघा खोल दिया दूसरी ओर बाघा बॉर्डर खोल दिया गया हैै। यहां पर ऑन फुट वीजा मिल रहा है। जिसमें पाकिस्तान और भारत आने-जाने वाले यात्री बॉर्डर को पैदल चलकर पार करते है और फिर बसों में रवाना हो रहे है...

'इनको खुद पर भरोसा नहीं इसलिए कांग्रेस के लोगों को...' सचिन पायलट का BJP पर तंज

Image
बाड़मेर : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है, जो नहीं करना चाहिए। पायलट ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं के हित की बात की है। पेपर लीक गंभीर मुद्दा है, इसकी जड़ तक पहुंचकर बड़े लोगों को एक्सपोज करने का मैं स्वागत करता रहा हूं। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन रैली में शामिल होने बाड़मेर आए पायलट ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होते कहा कि भाजपा को खुद पर इतना ही विश्वास होता तो विपक्ष के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। खासकर कांग्रेस के लोगों को अपने दल में ले रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि उन्हें खुद पर ही विश्वास नहीं है। प्रचार और दावे कोई कर सकता है, जमीनी हकीकत अलग होती है। राज्य में लोग लगातार कांग्रेस से जुडकऱ विश्वास जता रहे हैं।     हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग   पायलट ने कहा कि भारत की सभी तरह की एंजेसियों का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। केंद्र के खिलाफ बोलने वाले को कुचलने का काम किया जा रहा है। लेकिन यह भी हो रहा है जो खेमा बदल लेता है वो इनके लिए ...