खुशहाल जिदंगी के साथ बीमार को स्वस्थ करने में फार्मासिस्ट का बड़ा योगदान
बाड़मेर. चिकित्सक को भगवान का रूप कहा जाता है, ठीक उसी तरह फार्मासिस्ट को भगवान का दूत मानते है। दोनों का काम ही मरीज को खुशहाल करना है। दोनों का मरीज के लिए महत्व एक समान है। डॉक्टर और फार्मासिस्ट का एक ही लक्ष्य है कि बीमार को कैसे स्वस्थ किया जाए। कहा जाए तो दोनों एक-दूसरे के पूरक है। फार्मासिस्ट को केमिस्ट भी कहा जाता है। मेडिकल स्टोर्स पर आपको फार्मासिस्ट की ही सेवाएं मिलती है, जो आपको चिकित्सक की उपचार के लिए दी गई दवाएं उपलब्ध करवाने के साथ उनके लेने के तरीकों आदि की पूरी जानकारी देते हैं। देश और विश्व के फार्मासिस्ट के सम्मान में 25 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इसके लिए एक थी जारी होती है। साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन ने 'फार्मेसी: हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए विश्वसनीयÓ थीम तय की है। इस साल यह फार्मासिस्ट दिवस का 13वां साल है कब हुई थी दिवस की शुरूआत विश्व में पहली बार साल 2009 में फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया था। फार्मासिस्ट दवा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने का कार्य करते है। नई दवाइयों की खोज और बनाने में फा...